भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मैं चाहता भी यही था वो बेवफ़ा निकले / वसीम बरेलवी
Kavita Kosh से
(मैं चाहता भी / वसीम बरेलवी से पुनर्निर्देशित)
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
मैं चाहता भी यही था वो बेवफ़ा निकले
उसे समझने का कोई तो सिलसिला निकले
किताब-ए-माज़ी<ref>अतीत की पुस्तक</ref> के औराक़<ref>पन्ने </ref> उलट के देख ज़रा
न जाने कौन-सा सफ़्हा<ref>पन्ना</ref> मुड़ा हुआ निकले
जो देखने में बहुत ही क़रीब लगता है
उसी के बारे में सोचो तो फ़ासिला निकले
शब्दार्थ
<references/>