भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मोरा सैयां अभागा न जागा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

मोरा सैयाँ अभागा न जागा ---
नकबेसर कागा ले भागा

हाय सैंयां अभागा ना जागा,
उड़-उड़ कागा मोरी बिन्दिया पे बैठा
अरे मोरे माथे का सब रस ले भागा,
नकबेसर कागा ले भागा

अरे मोरा सैंयाँ अभागा ना जागा,
उड़-उड़ कागा मोरी नथुनी पे बैठा --.
मोरे होंठ्वा का सब रस ले भागा,
नकबेसर कागा ले भागा

जुल्मी सैंयाँ अभागा ना जागा,
हाय राम नकबेसर कागा ले भागा

सुन सखी मोरा सैंयाँ अभागा ना जागा,
उड़-उड़ कागा मोरे करधन पे बैठा
पापी जोबना का सब रस ले भागा मोरा
अरे नकबेसर कागा ले भागा
मोरा सैंयां अभागा ना जागा