भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यह मन नेक न कह्यौ करे / नानकदेव

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह मन नेक न कह्यौ करे।
सीख सिखाय रह्यौ अपनी सी, दुरमतितें न टरै॥

मद-माया-बस भयौ बावरौ, हरिजस नहिं उचरै।
करि परपंच जगतके डहकै अपनौ उदर भरै॥

स्वान-पूँछ ज्यों होय न सूधौ कह्यो न कान धरै।
कह नानक, भजु राम नाम नित, जातें काज सरै॥