भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

याज्ञसेनी (हिन्दी) / सुमन पोखरेल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

द्रुपद्‍ की दृढ पुत्री द्रुपद्‌नन्दिनी द्रौपदी
पाञ्चाल की राजकन्या चञ्चला पाञ्चाली
यज्ञ से जन्मी हुई सत्यमुखी याज्ञसेनी
याज्ञसेनी, याज्ञसेनी, याज्ञसेनी !

योजनगन्धा, नित्ययुवनी, कोमलहृदयी, मालिनी
कृष्ण सी काली काली कृष्णा, परमसुन्दरी
अनुशासन से हारी हुई सहनशीला सैरन्ध्री
ज्योति से जन्मी हुई चन्द्रमुखी, याज्ञसेनी
याज्ञसेनी, याज्ञसेनी, याज्ञसेनी !

एक ही नारी द्रौपदी; दुर्गा, शची, मानवी
रौद्ररूपा प्रतिशोधीका स्वाभिमानी पर्षती
महाभारत नायिका अदम्या महाभारती
अग्नि से जन्मी हुई ज्वालामुखी याज्ञसेनी
याज्ञसेनी, याज्ञसेनी, याज्ञसेनी !

सत्यमुखी, चन्द्रमुखी, ज्वालामुखी, याज्ञसेनी
याज्ञसेनी, याज्ञसेनी, याज्ञसेनी ।