Last modified on 29 जून 2008, at 08:00

यूँ लगता है यार विजय / विजय वाते

यूँ लगता है यार विजय|
दुखिया सब संसार विजय|

जीत की खुशियाँ बाँटो तुम,
हम ने चुन ली हार विजय|

देख परखा जान लिया,
दुनिया दुनियादार विजय|

वो होगी मजबूत बहुत,
दिल पर मत ले यार विजय|

अपने काम से मतलब है,
कोई हो सरकार विजय|