भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रजनीगंधा / त्रिलोचन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अनदिख टहनियाँ
रजनीगंधा की
हवा में
फैली हैं

साँसों में मेरी
लहराती हैं
चेतना को छेड़ कर
सिराओं में
जीवन का वेग
बन जाती हैं

इन के उलहने की गति
जान पाता हूँ
केवल परस से
रात रोक नहीं पाती