भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रत्नसेन-सूली-खंड / मलिक मोहम्मद जायसी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ: पद्मावत / मलिक मोहम्मद जायसी


बाँधि तपा आने जहँ सूरी। जुरे आई सब सिंघलपूरी॥
पहिले गुरुहि देइ कह आना। देखि रूप सब कोइ पछिताना॥
लोग कहहिं यह होइ न जोगी। राजकुँवर कोइ अहै बियोगी॥
काहुहि लागि भएउ है तपा। हिये सो माल, करहु मुख जपा॥
जस मारै कहँ बाजा तूरू। सूरी देखि हँसा मंसूरू॥
चमके दसन भएउ उजियारा। जो जहँ तहाँ बीजू अस मारा॥
जोगी केर करहु पै खोजू। मकु यह होइ न राजा भोजू॥

सब पूछहिं, कहु जोगी! जाति जनम औ नाँव।
जहाँ ठाँव रोवै कर हँसा सो कहु केहि भाव॥1॥

का पूछहु अब जाति हमारी । हम जोगी औ तपा भिखारी॥
जोगिहि कौन जाति, हो राजा। गारि न कोह, मारि नहिं लाजा॥
निलज भिखारि लाज जेइ खोई। तेहि के खोज परै जिनि कोई॥
जाकर जीउ मरै पर बसा। सूरि देखि सो कस नहिं हँसा? ॥
आजु नेह सौ होइ निबेरा। आजु पुहुमि तजि गगन बसेरा॥
आजु कया-पीजर-बँदि टूटा । आजुहिं प्रान-परेवा छूटा॥
आजु नेह सौं होइ निनारा। आजु प्रेम-सँग चला पियारा॥

आजु अवधि सिर पहुँची, किए जाहु मुख रात।
बेगि होहु मोहिं मारहु जिनि चालहु यह बात॥2॥

कहेन्हि सँवरु जेहि चाहसि सँवरा। हम तोहि करहिं केत कर भँवरा॥
कहेसि ओहि सँवरौं हरि फेरा। मुए जियत आहौं जेहि केरा॥
औ सँवरौं पदमावति रामा । यह जिउ नेवछावरि जेहि नामा॥
रकत क बूँद कया जस अहही। 'पदमावति पदमावति' कहही॥
रहै त बूँद बूँद महँ ठाऊँ। परै त सोई लेइ लेइ नाऊँ॥
रोंब रोंब तन तासौं ओधा। सूतहि सूत बेधि जिउ सोधा॥
हाडहि हाड सबद सो होई। नस नस माँह उठै धुनि सोई॥

जागा बिरह तहाँ का गूद माँसु कै हान? ।
हौं पुनि साँचा होइ रहा ओहि के रूप समान॥3॥

जोगिहि जबहिं गाढ अस परा । महादेव कर आसन टरा ॥
वै हँसि पारबती सौं कहा । जानहुँ सूर गहन अस गहा ॥
आजु चढे गढ ऊपर तपा राजै गहा सूर तब छपा ॥
जग देखै गा कौतुक आजू । कीन्ह तपा मारै कहँ साजू ॥
पारबती सुनि पाँयन्ह परी । चलि, महेस ! देखैं एहि घरी ॥
भेस भाँट भाँटिनि कर कीन्हा । औ हनुवंत भीर सँग लीन्हा ॥
आए गुपुत होइ देखन लागी । वह मूरति कस सती सभागी ॥

कटक असूझ देखि कै राजा गरब करेइ ।
देउ क दशा न देखै , दहुँ का कहँ जय देइ ॥4॥

आसन लेइ रहा होइ तपा । `पदमावति पदमावति' जपा ॥
मन समाधि तासौं धुनि लागी । जेहि दरसन कारन बैरागी ॥
रहा समाइ रूप औ नाऊँ । और न सूझ बार जहँ जाऊँ ॥
औ महेस कहँ करौं अदेस । जेइ यह पंथ दीन्ह उपदेसू ॥
पारबती पुनि सत्य सराहा । औ फिरि मुख महेस कर चाहा ॥
हिय महेस जौं, कहै महेसी । कित सिर नावहिं ए परदेसी ?॥
मरतहु लीन्ह तुम्हारहि नाऊँ । तुम्ह चित किए रहे एहि ठाऊँ ॥

मारत ही परदेसी, राखि लेहु एहि बीर ।
कोइ काहू कर नाही जो होइ चलै न तीर ॥5॥

लेइ सँदेस सुअटा गा तहाँ । सूरी देहिं रतन कहँ जहाँ ॥
लेइ सँदेस सुअटा गा तहाँ । सूरी देहिं रतन कहँ जहाँ ॥
देखि रतन हीरामन रोवा । राजा जिउ लोगन्ह हठि खोवा ॥
देखि रुदन हीरामन केरा । रोवहि सब, राजा मुख हेरा ॥
माँगहि सब बिधिना सौं रोई । कै उपकार छोडावै कोई ॥
कहि सदेस सब बिपति सुनाई । बिकल बहुत, किछु कहा न जाई ॥
काढि प्रान बैठी लेइ हाथा । मरै तौ मरौं , जिऔ एक साथा ॥
सुनि सँदेस राजा तब हँसा । प्रान प्रान घट घट कहँ बसा ॥

सुअटा भाँट दसौंधी, भए जिउ पर एक ठाँव ।
चलि सो जाइ अब देख तहँ जहँ बैठा रह राव ॥6॥

राजा रहा दिस्टि के औंधी । रहि न सका तब भाँट दसौधी ॥
कहेसि मेलि कै हाथ कटारी । पुरुष न आछे बैठ पेटारी ॥
कान्ह कोपि जब मारा कंसू । तब जाना पूरुष कै बंसू ॥
गंध्रबसेन जहाँ रिस - बाढा । जाइ भाँट आगे भा ठाढा ॥
बोल गंध्रबसेन रिसाई । कस जोगी, कस भाँट असाई ॥
ठाढ देख सव राजा राऊ । बाएँ हाथ दीन्ह बरम्हाऊ ॥
जोगी पानि, आगि तू राजा । आगिहि पानि जूझ नहिं छाजा ॥

आगि बुझाइ पानि सौं , जूझु न , राजा ! बूझु ।
लीन्हे खप्पर बार तोहि , भिक्षा देहि , न झूझु ॥7॥

जोगि न होइ , आहि सो भोजू । जानहु भेद करहु सो खोजू ॥
भारत ओइ जूझ जौ ओधा । होहिं सहाय आइ सब जोधा ॥
महादेव रनघंट बजावा । सुनि कै सबद बरम्हा चलि आवा ॥
फनपति फन पतार सौं काढा । अस्टौ कुरी नाग भए ठाढा ॥
छप्पन कोटि बसंदर बरा । सवा लाख परबत फरहरा ॥
चढै अत्र लै कृस्न मुरारी । इंद्रलोक सब लाग गोहारी ॥
तैंतिस कोटि देवता साजा । औ छानबे मेघदल गाजा ॥

नवौ नाथ चलि आवहिं औ चौरासी सिद्ध ।
आजु महाभारत चले , गगन गरुढ औ गिद्ध ॥8॥

भइ अज्ञा को भाँट अभाऊ । बाएँ हाथ देइ बरम्हाऊ ॥
को जोगी अस नगरी मोरी । जो देइ सेंधि चढै गड चोरी ॥
इंद्र डरै निति नावै माथा । जानत कृस्न सेस जेइ नाथा ॥
बरम्हा डरै चतुर-मुख जासू । औ पातार डरै बलि बासू ॥
मही हलै औ चलै सुमेरू । चाँद सूर औ गगन कुबेरू ॥
मेघ डरै बिजूरी जेहि दीठी । कूरुम डरै धरति जेहि पठी ॥
चहौं आजु माँगौं धरि केसा । और को कीट पतंग नरेसा ?॥

बोला भाँट, नरेस सुन ! गरब न छाजा जीउ ।
कुंभकरन कै खोपरी बूडत बाँचा भीउँ ॥9॥

रावन गरब बिरोधा रामू । आही गरब भएउ संग्रामू ॥
तस रावन अस को बरिबंडा । जेहि दस सीस, बीस भुजदंडा ॥
सूरुज जेहि कै तपै रसोई । नितहिं बसंदर धोती धोई ॥
सूक सुमंता, ससि मसिआरा । पौन करै निति बार बोहारा ॥
जमहिं लाइ कै पाटी बाँधा । रहा न दूसर सपने काधा ॥
जो अस बज्र टरै नहिं टारा । सोऊ मुवा दुइ तपसी मारा ॥
नाती पूत कोटि दस अहा । रोवनहार न कोई रहा ॥

ओछ जानि कै काहुहि जिनि कोई गरब करेइ ।
ओछे पर जो देउ है जीति-पत्र तेइ देइ ॥10॥

अब जो भाँट उहाँ हुत आगे । बिनै उठा राजहि रिस लागे ॥
भाँट अहै संकर कै कला । राजा सहुँ राखैं अरगला ॥
भाँट मीचु पै आपु न दीसा । ता कहँ कौन करै अस रीसा ?॥
भएउ रजायसु गंध्रबसेनी । काहे मीचु के चढै नसेनी ? ॥
कहा आनि बानि अस पढै ?। करसि न बुद्धि भेंट जेहि कढै ॥
जाति भाँत कित औगुन लावसि । बाएँ हाथ राज बरम्हावसि ॥
भाँट नाँव का मारौं जीवा ?। अबहूँ बोल नाइ कै गीवा ॥

तूँ रे भाँट, ए जोगी , तोहि एहि काहे क संग ? ।
काह छरे अस पावा , काह भएउ चित -भंग ॥11॥

जौं सत पूछसि गंध्रब राजा । सत पै कहौं परै नहिं गाजा ॥
भाँटहि काह मीचु सौं डरना । हाथ कटार, पेट हनि मरना ॥
जंबूदीप चित्तउर देसा । चित्रसेन बड तहाँ नरेसा ॥
रतनसेन यह ताकर बेटा । कुल चौहान जाइ नहिं मेटा ॥
खाँडै अचल सुमेरु पहारा । टरै न जौं लागै संसारा ॥
दान-सुमेरु देत नहिं खाँगा । जो ओहि माँग न औरहि माँगा ॥
दाहिन हाथ उठाएउँ ताही । और को अस बरम्हावौ जाही ॥

नाँव महापातर मोहिं, तेहिक भिखारी ढीठ ।
जौं खरि बात कहे रिस लागै, कहै बसीठ ॥12॥

ततखन पुनि महेस मन लाजा । भाँट-करा होइ बिनवा राजा ॥
गंध्रबसेन ! तुँ राजा महा । हौं महेस-मूरति, सुनु कहा ॥
जौ पै बात होइ भलि आगे । कहा चहिय, का भा रिस लागे ॥
राजकुँवर यह, होहि न जोगी । सुनि पदमावति भएउ बियोगी ॥
जंबूदीप राजघर बेटा । जो है लिखा सो जाइ न मेटा ॥
तुम्हरहि सुआ जाइ ओहि आना । औ जेहि कर,बर कै तेइ माना ॥
पुनि यह बात सुनी सिव-लोका । करसि बियाह धरम है तोका ॥

माँगै भीख खपर लेइ, मुए न छाँडै बार ।
बूझहु, कनक-कचोरी भीखि देहु, नहिं मार ॥13॥

ओहट होहु रे भाँट भिखारी । का तू मोहिं देहि असि गारी ॥
को मोहिं जोग जगत होइ पारा । जा सहुँ हेरौं जाइ पतारा ॥
जोगी जती आव जो कोई । सुनतहि त्रासमान भा सोई ॥
भीखि लेहिं फिरि मागहिं आगे । ए सब रैनि रहे गढ लागे ॥
जस हींछा, चाहौं तिन्ह दीन्हा । नाहिं बेधि सूरी जिउ लीन्हा ॥
जेहि अस साध होइ जिउ खोवा । सो पतंग दीपक अस रोवा ॥
सुर, नर,मुनि सब गंध्रब देवा । तेहि को गनै ? करहि निति सेवा ॥

मोसौं को सरवरि करै ? सुनु, रे झूठे भाँट !
छार होइ जौ चालौं निज हस्तिन कर ठाट ॥14॥

जोगी घिरि मेले सब पाछे । उरए माल आए रन काछे ॥
मंत्रिन्ह कहा, सुनहु हो राजा । देखहु अब जोगिन्ह कर काजा ॥
हम जो कहा तुम्ह करहु न जूझु । होत आव दर जगत असूझु ॥
खिन इक महँ झुरमुट होइ बीता । दर महँ चढि जो रहै सो जीता ॥
कै धीरज राजा तब कोपा । अंगद आइ पाँव रन रोपा ॥
हस्ति पाँच जो अगमन धाए । तिन्ह अंगद धरि सूड फिराए ॥
दीन्ह उडाइ सरग कहँ गए । लौटि न फिरै, तहँहि के भए ॥

देखत रहे अचंभौ जोगी , हस्ती बहुरि न आय ।
जोगिन्ह कर अस जूझब, भूमि न लागत पाय ॥15॥

कहहिं बात, जोगी अब आए । खिनक माहँ चाहत हैं भाए ॥
जौ लहि धावहिं अस कै खेलहु । हस्तिन केर जूह सब पेलहु ॥
जस गज पेलि होहिं रन आगे । तस बगमेल करहु सँग लागे ॥
हस्ति क जूह आय अगसारी । हनुवँत तबै लँगूर पसारी ॥
जैसे सेन बीच रन आई । सबै लपेटि लँगूर चलाई ॥
बहुतक टूटि भए नौ खंडा । बहुतक जाइ परे बरम्हंडा ॥
बहुतक भँवत सोइ अँतरीखा । रहे जो लाख भए ते लीखा ॥

बहुतक परे समुद महँ, परत न पावा खोज ।
जहाँ गरब तहँ पीरा , जहाँ हँसी तहँ रोज ॥16॥

पुनि आगे का देखै राजा । ईसर केर घंट रन बाजा ॥
सुना संख जो बिस्नू पूरा । आगे हनुवँत केर लँगूरा ॥
लीन्हे फिरहिं लोक बरम्हंडा । सरग पतार लाइ मृदमंडा ॥
बलि, बासुकि औ इंद्र नरिंदू । राहु, नखत, सूरुज औ चंदू ॥
जावत दानव राच्छस पुरे । आठौं बज्र आइ रन जुरे ॥
जेहि कर गरब करत हुत राजा । सो सब फिरि बैरी होइ साजा ॥
जहवाँ महादेव रन खडा । सीस नाइ पायँन्ह परा ॥

केहि कारन रिस कीजिए ? हौं सेवक औ चेर ।
जेहि चाहिए तेहि दीजिय, बारि गोसाईं केर ॥17॥

पुनिं महेस अब कीन्ह बसीठी । पहिले करुइ, सोइ अब मीठी ॥
तूँ गंध्रब राजा जग पूजा । गुन चौदह, सिख देइ को दूजा ?॥
हीरामन जो तुम्हार परेवा । गा चितउर औ कीन्हेसि सेवा ॥
तेहि बोलाइ पूछहु वह देसू । दहुँ जोगी, की तहाँ नरेसू ॥
हमरे कहत न जौं तुम्ह मानहु । जो वह कहै सोइ परवाँनहु ॥
जहाँ बारि, बर आवा ओका । करहिं बियाह धरम बड तोका ॥
जो पहिले मन मानि न काँधे । परखै रतन गाँठि तब बाँधै ॥

रतन छपाए ना छपै, पारिख होइ सो परीख ।
घालि कसौटी दीजिए कनक-कचोरी भीख ॥18॥

राजे जब हीरामन सुना । गएउ रोस, हिरदय महँ गुना ॥
अज्ञा भई बोलावहु सोई । पंडित हुँते धोख नहिं होई ॥
एकहिं कहत सहस्त्र धाए । हीरामनहिं बेगि लेइ आए ॥
खोला आगे आनि मँजूसा । मिला निकसि बहु दिनकर रूसा ॥
अस्तुति करत मिला बहु भाँती । राजै सुना हिये भइ साँती ॥
जानहुँ जरत आगि जल परा । होइ फुलवार रहस हिय भरा ॥
राजै पुनि पूछी हँसि बाता । कस तन पियर, भएउ मुख राता ॥

चतुर वेद तुम पंडित , पढे शास्त्र औ बेद ।
कहा चढाएहु जोगिन्ह, आइ कीन्ह गढ भेद ॥19॥

हीरामन रसना रस खोला । दै असीस, कै अस्तुति बोला ॥
इंद्रराज राजेसर महा । सुनि होइ रिस, कछु जाइ न कहा ॥
पै जो बात होइ भलि आगे । सेवक निडर कहै रिस लागे ॥
सुवा सुफल अमृत पै खोजा । होहु न राजा बिक्रम भोजा ॥
हौं सेवक , तुम आदि गोसाईं । सेवा करौं जिऔं जब ताईं ॥
जेइ जिउ दीन्ह देखावा देसू । सो पै जिउ महँ बसै, नरेसू ! ॥
जो ओहि सँवरै `एकै तुही' । सोई पंखि जगत रतमुहीं ॥

नैन बैन औ सरवन सब ही तोर प्रसाद ।
सेवा मोरि इहै निति बोलौं आसिरबाद ॥20॥

जो अस सेवक जेइ तप कसा । तेहि क जीभ पै अमृत बसा ॥
तेहि सेवक के करमहिं दोषू । सेवा करत करै पति रौषू ॥
औ जेहि दोष निदोषहि लागा । सेवक डरा, जीउ लेइ भागा ॥
जो पंछी कहवाँ थिर रहना । ताकै जहाँ जाइ भए डहना ॥
सप्त दीप फिरि देखेंउँ, राजा । जंबूदीप जाइ तब बाजा ॥
तहँ चितउरगढ देखेउँ ऊँचा । ऊँच राज सरि तोहि पहूँचा ॥
रतनसेन यह तहाँ नरेसू । एहि आनेउँ जोगी के भेसू ॥

सुआ सुफल लेइ आएउँ , तेहि गुन तें मुख रात ।
कया पीत सो तेहि डर, सँवरौं विक्रम बात ॥21॥

पहिले भएउ भाँट सत भाखी । पुनि बोला हीरामन साखी ॥
राजहि भा निसचय, मन माना । बाँधा रतन छोरि कै आना ॥
कुल पूछा चौहान कुलीना । रतन न बाँधे होइ मलीना ॥
हीरा दसन पान-रँग पाके । बिहँसत सबै बीजु बर ताके ।
मुद्रा स्रवन विनय सौं चापा । राजपना उघरा सब झाँपा ॥
आना काटर एक तुखारू । कहा सो फेरौ, भा असवारू ॥
फेरा तुरय, छतीसो कुरी । सबै सराहा सिंघलपुरी ॥

कुँवर बतीसौ लच्छना, सहस-किरिन जस भान ।
काह कसौटी कसिए ? कंचन बारह-बान ॥22॥

देखि कुँवर बर कंचन जोगू । `अस्ति अस्ति' बोला सब लोगू ॥
मिला सो बंश अंस उजियारा । भा बरोक तब तिलक सँवारा ॥
अनिरुध कहँ जो लिखा जयमारा । को मेटै ? बानासुर हारा ॥
आजु मिली अनिरुध कहँ ऊखा । देव अनंद, दैत सिर दूखा ॥
सरग सूर, भुइ सरवर केवा । बनखंड भँवर होइ रसलेवा ॥
पच्छिउँ कर बर पुरुब क बारी । जोरी लिखी न होइ निनारी ॥
मानुष साज लाख मन साजा । होइ सोइ जो बिधि उपराजा ॥

गए जो बाजन बाजत जिन्ह मारन रन माहिं ।
फिर बाजन तेइ बाजे मंगलचारि उनाहिं ॥23॥

बोल गोसाईं कर मैं माना । काह सो जुगुति उतर कहँ आना ?॥
माना बोल, हरष जिउ बाढा । औ बरोक भा, टीका काढा ॥
दूवौ मिले, मनावा भला । सुपुरुष आपु कहँ चला ॥
लीन्ह उतारि जाहि हित जोगू । जो तप करे सो पावै भोगू ॥
वह मन चित जो एकै अहा । मारै लीन्ह न दूसर कहा ॥
जो अस कोई जिउ पर छेवा । देवता आइ करहिं निति सेवा ॥
दिन दस जीवन जो दुख देखा । भा जुग जुग सुख, जाइ न लेखा ॥

रतनसेन सँग बरनौ पदमावति क बियाह ॥
मंदिर बेगि सँवारा, मादर तूर उछाह ॥24॥


(1) करहु मुख = हाथ से भी और मुख से भी । जस = जैसे ही ।

(2) अवधि सिर पहुँची = अवधि किनारे पहुँची अर्थात् पूरी हुई । बेगि होहु = जल्दी करो ।

(3) करहिं....भौंरा = हम तुम्हें अब सूली से ऐसा ही छेदेंगे जैसा केतकी के काँटे भौंरे का शरीर छेदते हैं । हरि = प्रत्येक । आहौं =हूँ । ओधा = लगा, उलझा जैसे , सचिव सुसेवक भरत प्रबोधे । निज निज काज,पाय सिख ओधे ॥ गूद =गूदा । हान = हानि । समान =समाया हुआ ।

(4) गाढ = संकट । देखन लागी = देखने के लिए ।

(5) करौं अदेसू = आदेश करता हूँ, प्रणाम करता हूँ । चाहा = ताका । महेसी =पार्वती । हिय महेस...परदेसी = पार्वती कहती हैं कि जब महेश इनके हृदय में हैं तब ये परदेसी क्यों किसी के सामने सिर झुकाएँ । तीर होइ चलै = साथ दे, पास जाकर सहायता करे ।

(6) हेरा = हेर, ताकते हैं । दसौंधी = भाँटों की एक जाति । जिउ पर भए = प्राण देने पर उद्यत हुए ।

(7) राजा = गंधर्वसेन । औंधी =नीची । असाई = अताई बेढंगा ।(भारत = महाभारत का सा युद्ध । ओधा =ठाना, नाँधा । अस्टौ कुरी = अष्टकुल नाग । बसंदर = वैश्वानर, अग्नि । फरहरा = फडक उठे । अत्र =अस्त्र । लाग गोहारी = सहायता के लिये दौडा । नवोंनाथ = गोरखपंथियों के नौ नाथ । चौरासी सिद्ध = बौद्ध वज्रयान योगियों के चौरासी सिद्ध ।

(9) अभाऊ = आदर भाव न जाननेवाला, अशिष्ट, बेअदब । बरम्हाऊ = आशीर्वाद । बासू = वासुकि । माँगौ धरि केसा = बाल पकड कर बुला मँगाऊँ ।

(10) बरिबंड = बलवंत, बली । तपै = पकाता (था)। सूक = शुक्र । सुमंता = मंत्री । मसिआरा = मसिंयार, मशालची । बार =द्वार । बोहारा करै = झाडू देता था । सपने काँधा = जिसे उसने स्वप्न में भी कुछ समझा । काँधा = माना, स्वीकार किया । ओछ = छोटा ।

(11) सहुँ = सामने । अरगला = रोक, टेक, अड । नसेनी = सीढी । भेंट जेहि कढै = जिससे इनाम निकले । बरम्हावसि = आशीर्वाद देता है । काह छरे अस पावा = ऐसा छल करने से तू क्या पाता है चितभंग = विक्षेप ।

(12) परे नहिं = गाजा चाहे बज्र ही न पडे । महापातर =महापात्र (पहले भाँटों की पदवी होती थी ) भाँट करा = भाँट के समान, भाँट की कला धारण करके । ओहट = ओट, हट परे ।

(15) मेले = जुटे । उरए = उत्साह या चाव से भरे (उराव = उत्साह, हौसला ) माल = मल्ल पहलवान । दर = दल । झुरमुट = अँधेरा । होइ बीता = हुआ चाहता है । चढि जो रहै = जो अग्रसर होकर बढता है । अगमन = आगे । अचंभौ = अद्भुत व्यापार ।

(16) अस कै = इस प्रकार । जूह = जूथ । जस = जैसे ही । तस =तैसे ही । बगमेल = सवारों की पंक्ति । अगसरी = अग्रसर, आगे । भँवत = चक्कर खाते हुए । अँतरीख = अंतरिक्ष, आकाश । लीखा -लिख्या , एक मान जो पोस्ते के दाने के बराबर माना जाता है । खोज -पता, निशान रोज रोदन, रोना

(17) ईसर = महादेव । मृदमंडा = धूल से छा गया । फिरि =विमुख होकर । बारा = कन्या ।

(18) बसीठी = दूतकर्म । पहिले करुइ = जो पहले कडवी थी । परवाँनहु = प्रमाण मानो । काँधै = अँगीकार करता है, स्वीकार करता है । परीख = परखता है ।

(19) रूसा = रुष्ट । साँती = शांति । फुलवार = प्रफुल्ल । रहस =आनन्द ।

(20) होहु न...भोजा = तुम विक्रम के समान भूल न करो ।रतमुही = लाल मुँह वाली

(21) तप कसा = तप में शरीर को कसा । पति = स्वामी । निदोषहि = बिना दोष के । बाजा = पहुँचा । सरि = बराबरी । सँवरौं विक्रम बात = विक्रम के समान जो राजा गंधर्व सेन है उसके कोप का स्मरण करता हूँ; ऊपर यह आया है कि "होहु न राजा बिक्रम भोजा"। साखी = साक्षी । मुद्रा स्रवन..चाँपा = विनयपूर्वक कान की मुद्रा को पकडा । चाँपा = दबाया, थामा । झाँपा = ढँका हुआ । काटर = कट्टर । तुखारू = घोडा । तुरय = घोडा । छतीसौ कुरी = छत्तीसों कुल के क्षत्रिय ।

(23) `अस्त-अस्त' = हाँ हाँ, वाह वाह ! बरोक = बरच्छा, फल-दान । जयमार = जयमाल । केवा = कमल । उनाहिं = उन्हीं के (मंगलाचरण के लिए) । काह सो जुगुति...आना = दूसरे उत्तर के लिये क्या युक्ति है ? लीन्ह उतारि....जोगू = रत्नसेन जिसके लिए ऐसा योग साध रहा था उसे स्वर्ग से उतार लाया । मारै लीन्ह = मार ही डालना चाहते थे । न दूसर कहा = पर दूसरी बात मुँह से न निकली । छेवा = (दुःख) झेला, डाला, खेला ।