भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रमेश तैलंग / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नाम : रमेश तैलंग
जन्म : २ जून १९४६, टीकमगढ़ ( मध्यप्रदेश)
शिक्षा : एम.ए. (हिंदी साहित्य एवं समाजशास्त्र)
सृजन एवं प्रकाशन : वयस्क साहित्य
देश की सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं, में कविताएँ, समीक्षाएँ, फीचर एवं लेख प्रकाशित। ’सदी के आखिरी दौर में‘ कविता संग्रह में अनेक कविताएँ शामिल। केंद्रीय सरकार की पंचायती राज शैक्षणिक योजना के अंतर्गत दो वीडियो फिल्मों की पटकथा का लेखन। कुछ अंग्रेजी कविताएँ अमेरिकन एँन्थोलोजी ’दि एंचैंटमेंट ऑफ मेमारी‘ एवं ’दि बैस्ट पोइम्स एंड पोइट्स ऑफ २००१‘ में शामिल।
बाल साहित्य
१९६५ से बाल-साहित्य लेखन की शुरुआत हुई। साप्ताहिक हिंदुस्तान, पराग नंदन, बाल-भारती, सुमन सौरभ तथा प्रमुख राष्ट्रीय दैनिकों के साहित्यिक परिशिष्टों में कहानियाँ/कविताएँ प्रकाशित। देवेंद्रकुमार और प्रकाश मनु के साथ सहयोगी संकलन ’हिंदी के नये बालगीत‘ का १९८९ में प्रकाशन। इसके अलावा बाल-कविता संकलन ’उड़न खटोले आ‘, ’एक चपाती‘, ’कनेर के फूल‘, ’इक्यावन बालगीत‘, ’लड्डू मोतीचूर के‘, ’टिन्नीजी ओ टिन्नीजी‘ तथा ’१५१ बाल कविताएँ‘ भी प्रकाशित हैं।
पुरस्कार : बाल कविता संकलन ’एक चपाती और अन्य बाल कविताएँ तथा ’कनेर के फूल‘ हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा पुरस्कृत। उत्कृष्ट बाल-लेखन के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ’भारतेंदु पुरस्कार से सम्मानित।
व्यवसाय : हिन्दुस्तान टाइम्स प्रकाशन संस्थान से २८ व्षोंसम तक संबद्ध रहने के पश्चात सन् २००१ में मीडिया एक्जीक्यूटिव पद से स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति।
संप्रति : क्रिएटिव मीडिया पीपुल्स ग्रुप, नई दिल्ली, नामक प्रतिष्ठित मल्टीमीडिया विज्ञापन एजेन्सी के स्वामी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी
सम्पर्क : rtailang@gmail.com