भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रश्मि भारद्वाज / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जन्मस्थान- मुजफ्फरपुर, बिहार

जन्म तिथि:11 अगस्त

ईमेल: mail.rashmi11@gmail.com

शिक्षा • अँग्रेजी साहित्य से एम.फिल, पी.एच.डी.

• भारतीय विद्या भवन, नयी दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा

कार्य अनुभव

• वर्तमान में वाणी प्रकाशन में प्रधान संपादक

• अलाव: एक साझा सपना/ विमेंस कलेक्टिव, स्त्री रचनाधर्मिता पर आधारित पत्रिका का संपादन

• दैनिक जागरण, आज आदि प्रमुख समाचार पत्रों में रिपोर्टर और सब - एडिटर के तौर पर कार्य का चार वर्षों का अनुभव

• प्रतिष्ठित पत्र –पत्रिकाओं में विविध विषयों पर आलेख, कविताएँ एवं कहानियाँ प्रकाशित। मुजफ्फरपुर दूरदर्शन,बिहारके लिए दो वर्षों तक स्क्रिप्ट राइटिंग और कार्यक्रम संचालन। रेडियो के लिए नाटक लेखन

• ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार -2016 द्वारा कविता संग्रह ‘एक अतिरिक्त अ’ प्रकाशित

• बोधि प्रकाशन , जयपुर द्वारा प्रकाशित और वरिष्ठ कवि विजेंद्र सिंह द्वारा संपादित 100 कवियों के संकलनशतदल में रचनाएँ चयनित।

• राजपाल प्रकाशन द्वारा रस्किन बॉन्ड का कहानी संग्रह एवं साहित्य अकादमी विजेता हंसदा सोवेन्द्र शेखर के कहानी संग्रह आदिवासी नहीं नाचेंगे का अनुवाद।

• जगरनौट, वाणी प्रकाशन के लिए अनुवाद कार्य एवं संपादन और दैनिक जागरण के लिए फ्रीलान्स रिपोर्टिंग और लेखन।

• दैनिक जागरण संवादी २०१७ की सम्पूर्ण सोशल मीडिया कवरेज और मार्केटिंग।

• साहित्य अकादमी, रजा फाउंडेशन-युवा और कविता आज, हिन्दी अकादमी, ज्ञानपीठ, नीलांबर कोलकाता, मुक्तांगन आदि प्रतिष्ठित साहित्यिक मंचों पर चयनित भागीदारी।

• मुक्तांगन कविता कोश काव्य पाठ सीरीज का संचालन- संयोजन.

• वेब मैगज़ीन ‘मेराकी पत्रिका’ का संपादन जिसके द्वारा समय- समय पर महत्वपूर्ण एवं वैचारिक साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन। यह वेब पत्रिका नए रचनाकारों को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है।