भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राजा-गजपति-संवाद-खंड / मलिक मोहम्मद जायसी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ: पद्मावत / मलिक मोहम्मद जायसी


मासेक लाग चलत तेहि बाटा । उतरे जाइ समुद के घाटा ॥
रतनसेन भा जोगी-जती । सुनि भेंटै आवा गजपती ॥
जोगी आपु ,कटक सब चेला । कौन दीप कहँ चाहहिं खेला ॥
" आए भलेहि, मया अब कीजै । पहनाई कहँ आयसु दीजै"
"सुनहु गजपती उतर हमारा । हम्ह तुम्ह एकै, भाव निरारा ॥
नेवतहु तेहि जेहि नहिं यह भाऊ । जो निहचै तेहि लाउ नसाऊ ॥
इहै बहुत जौ बोहित पावौं । तुम्ह तैं सिंघलदीप सिधावौं ॥

जहाँ मोहिं निजु जाना कटक होउँ लेइ पार ।
जौं रे जिऔं तौ बहुरौं, मरौं ओहि के बार" ॥1॥

गजपती कहा "सीस पर माँगा । बोहित नाव न होइहि खाँगा ॥
ए सब देउँ आनि नव-गढे । फूल सोइ जो महेसुर चढे ॥
पै गोसाइँ सन एक बिनाती । मारग कठिन, जाब केहि भाँती ॥
सात समुद्र असूझ अपारा । मारग मगर मच्छ घरियारा ॥
उठै लहरि नहिं जाइ सँभारी । भागहि कोइ निबहै बैपारी ॥
तुम सुखिया अपने घर राजा । जोखउँ एत सहहु केहि काजा ?॥
सिंघलदीप जाइ सो कोई । हाथ लिए आपन जिउ होई ॥

खार, खीर, दधि, जल उदधि, सुर, किलकिला अकूत ।
को चढि नाँघै समुद ए, है काकर अस बूत ?"॥2॥

"गजपती यह मन सकती-सीऊ । पै जेहि पेम कहाँ तेहि जीऊ
जो पहिले सिर दै पगु धरई । मूए केर मीचु का करई ?॥
सुख त्यागा, दुख साँभर लीन्हा । तब पयान सिंघल-मुँह कीन्हा ॥
भौंरा जान कवँल कै प्रीती । जेहि पहँ बिथा पेम कै बीती ॥
औ जेइ समुद पेम कर देखा । तेइ एहि समुद बूँद करि लेखा ॥
सात समुद सत कीन्ह सँभारू । जौं धरती, का गरुअ पहारू ?॥
जौ पै जीउ बाँध सत बेरा । बरु जिउ जाइ फिरै नहिं फेरा ॥

रंगनाथ हौं जा कर, हाथ ओहि के नाथ ।
गहे नाथ सो खैंचै, फेरे फिरै न माथ ॥3॥

पेम-समुद्र जो अति अवगाहा । जहाँ न वार न पार न थाहा ॥
जो एहि खीर-समुद महँ परे । जीउ गँवाइ हंस होइ तरे ॥
हौं पदमावति कर भिखमंगा । दीठि न आव समुद औ गंगा ॥
जेहि कारन गिउ काथरि कंथा । जहाँ सो मिलै जावँ तेहि पंथा ॥
अब एहि समुद परेउँ होइ मरा । मुए केर पानी का करा ?॥
मर होइ बहा कतहुँ लेइ जाऊ । ओहि के पंथ कोउ धरि खाऊ ॥
अस मैं जानि समुद महँ परऊँ । जौ कोइ खाइ बेगि निसतरऊँ ॥

सरग सीस, धर धती, हिया सो पेम-समुद ।
नैन कौडिया होइ रहे, लेइ लेइ उठहिं सो बुंद ॥4॥

कठिन वियोग जाग दुख-दाहू । जरतहि मरतहि ओर निबाहू ॥
डर लज्जा तहँ दुवौ गवाँनी । देखै किछु न आगि नहिं पानी ॥
आगि देखि वह आगे धावा । पानि देखि तेहि सौंह धँसावा ॥
अस बाउर न बुझाए बूझा । जेहि पथ जाइ नीक सो सुझा ॥
मगर-मच्छ-डर हिये न लेखा । आपुहि चहै पार भा देखा ॥
औ न खाहि ओहि सिंघ सदूरा । काठहु चाहि अधिक सो झूरा ॥
काया माया संग न आथी । जेहिह जिउ सौंपा सोई साथी ॥

जो किछु दरब अहा सँग दान दीन्ह संसार ।
ना जानी केहि सत सेंती दैव उतारै पार ॥5॥

धनि जीवन औ ताकर हीया । ऊँच जगत महँ जाकर दीया ॥
दिया सो जप तप सब उपराहीं । दिया बराबर जग किछु नाहीं ॥
एक दिया ते दशगुन लहा । दिया देखि सब जग मुख चहा ॥
दिया करै आगे उजियारा । जहाँ न दिया तहाँ अँधियारा ॥
दिया मँदिर निसि करै अँजोरा । दिया नाहिं घर मूसहिं चोरा ॥
हातिम करन दिया जो सिखा । दिया रहा धर्मन्ह महँ लिखा ॥
दिया सो काज दुवौ जग आवा । इहाँ जो दिया उहाँ सब पावा ॥

"निरमल पंथ कीन्ह तेइ जेइ रे दिया किछु हाथ ।
किछु न कोइ लेइ जाइहि दिया जाइ पै साथ" ॥6॥


(1) गजपति = कलिंग के राजाओं की पुरानी उपाधि जो अब तक विजयानगरम्(ईजानगर) के राजाओं के नाम के साथ देखी जाती है । खेला चाहहिं मन की मौज में जाना चाहते हैं । लाउ = लाव, लगाव, प्रेम ।

(2) सीस पर माँगा = आपकी माँग या आज्ञा सिर पर है । खाँगा = कमी ।किलकिला = एक समुद्र का नाम । अकूत = अपार । बूत =बूता, बल । साँभर = संबल, राह का कलेवा । बेरा = नाव का बेडा । रंगनाथ हौं = रंग या प्रेम में जोगी हूँ जिसका । नाथ = नकेल, रस्सी । माथ = सिर या रुख तथा नाव का अग्रभाग ।

(4) हंस = शुद्ध आत्म-स्वरूप, उज्ज्वल हंस । मर = मरा,मृतक । कौडिया = कौडिल्ला नाम का पक्षी जो पानी में से मछली पकडकर फिर ऊपर उडने लगता है ।

(5) सदूरा = शार्दूल, एक प्रकार का सिंह । आथा = अस्ति; है । सेंती = से ।

(6) यह मन...सीऊ = यह मन शक्ति की सीमा है । दीया = दिया, हुआ, दान, दीपक