भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राम-नाम-महिमा/ तुलसीदास/ पृष्ठ 4

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


राम-नाम-महिमा-3
 
 (95)

दानव- देव , अहीस-महीस, महामुनि -तापस, सिद्ध-समाजी।
जग-जाचक, दानि दुतीय नहीं, तुम्ह ही सबकी सब राखत बाजी।।

 एते बड़े तुलसीस! तऊ सबरीके दिए बिनु भूख न भाजी।।
राम गरीबनेवाज! भए हौं गरीबनेवाज गरीब नेवाजी।।

(96)

किसबी, किसान-कुल, बनिक, भिखारी ,भाट,
चाकर, चपल नट, चोर, चार, चेटकी।।

पेटको पढ़त , गुन गढ़त , चढ़त गिरि,
अटत गहन-गन अहन अखेटकी।।

ऊँचे-नीचे करम, धरम-अधरम, करि,
 पेटही को पचत, बेचत बेटा-बेटकी।

‘तुलसी’ बुझाइ ऐक राम घनस्याम ही तें ,
आगि बड़वागितें बड़भ् है आगि पेटकी।।