भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राम जी के विमुखी को सुखी कवन देखा कहीं / महेन्द्र मिश्र

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राम जी के विमुखी को सुखी कवन देखा कहीं,
राम जी के विमुखी होत दुखी सब ओर से।
शीत से अनल होय पावन भी सजल होय,
राम विमुख सुखी कहीं देखा नहीं गौर से।
सुंदर धवल धाम अंत आवत नहीं काम कछु,
सत्य हरि नाम यह अंत जाना ठौर से।
द्विज महेन्द्र रामचन्द्र नाथ हैं त्रिलोकी के,
तोड़त हैं धनुष अब देखो तू गौर से।