भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रुबाई / शमशेर बहादुर सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

1.

हम अपने खयाल को सनम समझे थे,
अपने को खयाल से भी कम समझे थे!
होना था- समझना न था कुछ भी, शमशेर,
होना भी कहाँ था वह जो हम समझे थे!

2.

था बहती सदफ में बंद यकता गौहर:
ऐसे आलम में किसको तकता गौहर!
दिल अपना जो देख सकता ठहरा है कहाँ-
दरिया का सुकून देख सकता गौहर!