भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
लड़की जात हो / अलकनंदा साने
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
लड़की जात हो----ठठाकर मत हँसो
लड़की जात हो----पैर फैलाकर मत बैठो
लड़की जात हो----तनकर मत चलो
लड़की जात हो----सबके बीच बाल मत औंछो
लड़की जात हो----गर्दन नीची रखो
लड़की जात हो----नजरें झुकाए रखो
लड़की जात हो----थोडा-सा करो और ज्यादातर मत करो
देह कन्या से बूढ़ी हो गई
पर दिमाग़ से नहीं गई----लड़की जात ...