भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लम्हों की / विजय वाते

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भीख लम्हों की, प्यास लम्हों की|
ये कहानी है खास लम्हों की|

मेरी गोदी में चांद लेटा है,
मेरी चादर उदास लम्हों की|

सात घोड़े

हैं, एक रस्ता है,

किसने थमी है रास लम्हों की

उफ़ गज़ब की ये जानलेवा हैं,
दस्तकें आस-पास लम्हों की|

बात मत कर 'विजय' रिहाई की,
जिंदगानी है दास लम्हों की|