भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लालच / विमल कुमार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

क्यों इस उम्र में
बढ़ रही है लालसा
चाँद को छूने की
तारों को पकड़ने की
नदी में नहाने की
पर्वत पर चढ़ने की
फूल को तोड़ने की ?

मरने से पहले
यह किस तरह का
लालच है
अपना जीवन
जीने का ?