भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लोरी / शकुंतला कालरा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सो जा मुनिया प्यारी, सो जा।
सुख-सपनों में खो जा, सो जा।

सो जा बिटिया रानी, सो जा।
ममता तुझे सुलाए, सो जा।

मीठी चले हवाएँ, सो जा।
झुला तुझे झुलाएँ, सो जा।

सो जा मुनिया प्यारी। सो जा।
ममता तुझे सुलाए, सो जा।

बिन आहाट निंदिया तू, आ जा।
सपनों को महका जा, आ जा।

सो जा बिटिया रानी सो जा।
ममता तुझे सुलाए, सो जा।

मीठे गीत सुनाऊँ, सो जा।
लोरी तुझे सुनाऊँ, सो जा।

सो जा मुनिया प्यारी, सो जा।
ममता तुझे सुलाए, सो जा।

सो जा बिटिया रानी, सो जा।
सो जा मुनिया प्यारी, सो जा।