भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वसंत : राजस्थानी शैली / अज्ञेय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सरसों फूली पीली लीकें
हरियाली में।
अरे! मोड़ पर
यह मानो वसन्त की लाली
उमँग चली जाती है।

फ़रवरी, 1980