भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वसीयत / निकअलाय ज़बअलोत्स्की / वरयाम सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उम्र की ढलान पर जब कम बचे होंगे दिन ज़िन्दगी के
बत्ती बुझाकर जब फिर से चल दूँगा
धुन्धली परिणतियों के विशाल संसार की ओर,
जब हज़ारों नई-नई पीढ़ियाँ
भर देंगी इस संसार को नए-नए आश्चर्यों की जगमगाहट से,
पूरा कर देंगी प्रकृति के निर्माण-कार्य को,
मेरी अस्थियों से तुम ढँकने देना यहाँ की नदियों को
मेरी शरणस्थली बनने देना हरे-भरे जंगलों को ।

मैं मरूँगा नहीं, दोस्त ! फूलों की सांस में
अपने को मैं नज़र आऊँगा इस संसार में ।
शोक में डूबा, लेकिन मजबूत, सैकड़ों साल पुराना शाहबलूत
लिपट जाएगा अपनी जड़ों से मेरी जीवित आत्मा से ।
मैं अपनी शाखाओं के बल लहराऊँगा अपने विचार
ताकि जंगल के अन्धकार में वे प्रकट हों तुम्हारे ऊपर
और तुम जुड़े रह सको मेरी चेतना से ।

ओ दूर के परपोते ! मैं उड़ान भरूँगा तुम्हारे सिर के ऊपर से,
नन्हें पक्षी की तरह उड़ता रहूँगा आकाश में,
चमक उठूँगा तुम्हारे ऊपर दूर की बिजली की तरह,
गरमियों की बारिश की तरह बरसूँगा घास पर चमकते हुए ।

जीवन से अधिक भव्य कुछ भी नहीं है इस संसार में
क़ब्रों के ऊपर का ख़ामोश अन्धेरा, कुछ नहीं, ख़ाली बेचैनी है ।
मैंने अपना जीवन जिया, अमन-चैन कहीं दिखाई नहीं दिया ।
अमन-चैन संसार में है ही नहीं
हर जगह जीवन है और मैं हूँ ।
यह सिर्फ़ मैं नहीं था जिसने जन्म लिया संसार में
जब पालने में से मेरी आँखों ने देखा था इस दुनिया की ओर ।
पृथ्वी पर आकर मैं जब पहली बार सोचने लगा था
जब महसूस हुआ था जीवन का निष्प्राण स्फटिक
जिसपर पहली बार गिरी थी
किरणों के बीच थकी बारिश की एक बून्द ।

नहीं, मैं व्यर्थ ही नहीं जिया, इस संसार में ।
मुझे अच्छा लगता है अन्धकार में से देखना
किस तरह तू, मेरा परपोता, मुझे अपने हाथ से
पूरा करेगा वे सब काम जो मुझसे पूरे नहीं हो सके ।

1947

मूल रूसी से अनुवाद : वरयाम सिंह

लीजिए, अब यही कविता मूल रूसी भाषा में पढ़िए

         НИКОЛАЙ ЗАБОЛОЦКИЙ
                     Завещание

     Когда на склоне лет иссякнет жизнь моя
     И, погасив свечу, опять отправлюсь я
     В необозримый мир туманных превращений,
     Когда мильоны новых поколений
     Наполнят этот мир сверканием чудес
     И довершат строение природы,--
     Пускай мой бедный прах покроют эти воды,
     Пусть приютит меня зеленый этот лес.
     Я не умру, мой друг. Дыханием цветов
     Себя я в этом мире обнаружу.
     Многовековый дуб мою живую душу
     Корнями обовьет, печален и суров.
     В его больших листах я дам приют уму,
     Я с помощью ветвей свои взлелею мысли,
     Чтоб над тобой они из тьмы лесов повисли
     И ты причастен был к сознанью моему.
     Над головой твоей, далекий правнук мой,
     Я в небо пролечу, как медленная птица,
     Я вспыхну над тобой, как бледная зарница,
     Как летний дождь прольюсь, сверкая над травой.
     Нет в мире ничего прекрасней бытия.
     Безмолвный мрак могил -- томление пустое.
     Я жизнь мою прожил, я не видал покоя:
     Покоя в мире нет. Повсюду жизнь и я.
     Не я родился в мир, когда из колыбели
     Глаза мои впервые в мир глядели,--
     Я на земле моей впервые мыслить стал,
     Когда почуял жизнь безжизненный кристалл,
     Когда впервые капля дождевая
     Упала на него, в лучах изнемогая.
     О, я недаром в этом мире жил!
     И сладко мне стремиться из потемок,
     Чтоб, взяв меня в ладонь, ты, дальний мой потомок,
     Доделал то, что я не довершил.
     —
      1947