भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वस्तु-स्थिति / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सर्वत्र
कड़वाहट सुलभ
दुर्लभ मधुरता !

सर्वत्र
घबराहट प्रकट
जीवट विरलता !

सर्वत्र
झुलझलाहट-प्रदर्शन
लुप्त स्थिरता !

सर्वत्र
आडम्बर-बनावट
दूर कोसों वास्तविकता !