भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कलातीर्थ / रामधारी सिंह "दिनकर"

11,501 bytes added, 11:51, 28 फ़रवरी 2011
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनकर }} {{KKCatKavita}} <poem> '''कला-तीर्थ''' [१] पूर्णचन्द्र-चु…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=दिनकर
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>

'''कला-तीर्थ'''

[१]
पूर्णचन्द्र-चुम्बित निर्जन वन,
विस्तृत शैल प्रान्त उर्वर थे;
मुशृण, हरित, दूर्वा-सज्जित पथ,
वन्य कुसुम-द्रुम इधर-उधर थे।

::पहन सुक्र क कर्ण-विभूषण
::दिशा-सुन्दरा रूप-लहर से
::मुक्त-कुन्तला मिला रही थी
::अवनी को ऊँचे अम्बर से।

कला-तीर्थ को मैं जता था
एकाकी वनफूल-नगर में,
सहसा दीख पड़ी सोने की
हंसग्रीव नौका लघु सर में।

::पूर्णयौवना, दिव्य सुन्दरी
::जिस पर बीन लिए निज कर में
::भेद रही थी विपिन-शून्यता
::भर शत स्वर्गों का मधु स्वर में।

लहरें खेल रहीं किरणों से,
ढुलक रहे जल-कण पुरइन में,
हलके यौवन थिरक रहा था
ओस-कणों-सा गान-प्वन में।

::मैंने कहा, "कौन तुम वन में
::रूप-कोकिला बन गाती हो,
::इस वसन्त-वन के यौवन पर
::निज यौवन-रस बरसाति हो?’

वह बोली, "क्य नहीं जानते?
मैं सुन्दरआ चिर-सुकुमारी,
अविरत निज आभा से करती
आलोकित जगती की क्यारी।

::मैं अस्फुट यौवन का मधु हूँ,
::मदभॊरी, रसमयी, नवेली
::प्रेममयी तरुणी का दृग-मद,
::क्वियों की कव्ता अलबेली।

वृन्त-वृन्त पर मैं कलिका हूँ,
मैं किसलय-किसलय पर हिमकण।
फूल-फूल पर नित फिरती हूँ,
दीवानी तितली-सी बन-वन।

::प्रेम-व्यथा के सिवा न दुख है,
::यहाँ चिरन्तन सुख की लाली।
::इस सरसी में नित म्राल के
::संग विचर्ती सुखी मराली।

लगा लालसा-पंख मनोरम,
आओ, इस आनन्द-भवन में,
जी-भर पी लो आज अधर-रस,
कल तो आग लगी जीवन में।"

::यौवन ऋषा! प्रेम ! आकर्षण!
::हाँ, सचमुच, तरुणी मधुमय है,
::इन आँखों में अमर-सुधा है,
::इन अधरों में रस-संचय है।

मैंने देखा और दिनों से,
आज कहीं मादक था हिमकर,
उडुओं की मुस्कान स्पष्ट थी,
विमल व्योम स्वर्णाभ सरोवर।

::लहर-लहर में कनक-शिखाएँ
::झिलमिल झलक रहीं लघु सर में,
::कला-तीर्थ को मैं जाता था,
::एकाकी सौन्दर्य-नगर में।

:::::[२]

बढ़ा और कुछ दूर विपिन में,
देखा पथ संकीर्ण सघन है,
दूब, फूल, रस, गंध न किंचित,
केवल कुलिश और पाहन है।

::झुर्मुट में छिप रहा पंथ,
::ऊँचे-नीचे पाहन बिखरे हैं।
::दुर्गम पथ, मैं पथिक अकेला,
::इधर-उधर बन-जन्तु भरे हैं।

कोमल-प्रभ चढ़ रहा पूर्ण विधु
क्षितिज छोड़कर मध्य गगन में,
पर, देखूँ कैसे उसकी छवि?
कहीं, हार होजाय न रण में!

::कुछ दूरी चल उस निर्जन में
::देखा एक युवक अति सुन्दर
::पूर्णस्वस्थ, रक्ताभवदन, विकसित,
::प्रशस्त-उर, परम मनोहर।

चला रहा फावड़ा अकेला
पोंछ स्वेद के बहु कण कर से,
नहर काटता वह आता था
किसी दूरवाही निर्झर से।

::मैंने कहा, ‘कौन तुम?’ बोला,
::वह, "कर्त्त्व्य, सत्य का प्यारा।
::उपवन को सींचने लिए
::जाता हूँ यह निर्झर की धारा।

मैं बलिष्ठ आशा का सुत हूँ,
बिहँस रहा नित जीवन-रण में;
तंद्रा, अलस मुझे क्यों घेरें?
मैं अविरत तल्लीन लगन में।

::बाधाएँ घेरतीं मुझे, पर,
::मैं निर्भय नित मुसकाता हूँ।
::कुचल चुलिश-कंटक-जलों को,
::लक्ष्य-ओर बढ़ता जाता हूँ।

डरो नहीं पथ के काँटों से,
भरा अमित आनन्द अजिर में।
यहाँ दुःख ही ले जाता है
हमें अमर सुख के मन्दिर में।

::सुन्दरता पर कभी न भूलो,
::शाप बनेगी वह मीवन में।
::लक्ष्य-विमुख कर भटकायेगी,
::तुम्हें व्यर्थ फूलों के वन में।

बढ़ो लक्ष्य की ओर, न अटको,
मुझे याद रख जीवन-रण में।"
उसके इस आतिथ्य-भाव से
व्यथा हुई कुछ मेरे मन में।

::वह तर हुआ कर्म में अपने,
::मैं श्रम-शिथिल बढ़ा नि पथ पर।
::"सुंदरता य स्त्य श्रेष्ठ है?"
""उठने लगा द्वन्द्व पग-पग पर।

सुन्दरता आनन्द-मूर्ति है,
प्रेम-नदि मोहक, मतवाली।
कर्म-कुसुम के बिना किन्थ, क्या
भर सकती जीवन की डाली?

::सत्य सोंचता हमें स्वेद से,
::सुन्दरता मधु-स्वप्न-लहर से।
::कला-तीर्थ को मैं जाता था
::एकाकी कर्त्तव्य-नगर से।

[३]
कुछ क्षण बाद मिला फ्र पथ में
गंध-फूल-दूर्वामय प्रान्तर।
हरी-भरी थी शैल-तटी, त्यों,
सघन रत्न-भूफ्हित नीलाम्बर।

::दूबों की नन्हीं फुनगी पर
::जगमग ओस बने आभा-कण;
::कुसुम आँकते उनमें निज छवि,
::जुगनू बना रहे निज दर्पण।

राशि-राशि वन-फूल खिले थे,
पुलकस्पन्दित वन-हृत्‌-शतद;
दूर-दूर तक फहर रहा था
श्यामल शैलतटी का अंचल।

::एक बिन्दु पर मिले मार्ग दो
::आकर दो प्रतिकूल विजन से;
::स्म्गम पर था भवन कला का
::सुन्दर घनीभूत गायन-से।

अमित प्रभा फैला जलता था
महाज्ञान-आलोक चिरन्तन,
दीवारों पर स्वर्णांकित था,
"सत्य भ्रमर, सुन्दरता गुंजन।

::प्रखर अजस्त्र कर्मधारा के
::अन्तराल में छिप कम्पन-सी
::सुन्दरता गुंजार कर रही
::भावों के अंतर्गायन-सी।

प्रेम सत्य की प्रथ प्रभा है,
जिधर अमर छवि लहराती है;
उधर सत्य की प्रभा प्रेम बन
बिसुध - सी दौड़ी जाती है।

::प्रेमाकुल जब हृदय स्वयं मिट
::हो जाता सुन्दरता में लय,
::दर्शन देता उसे स्वयं तब
::सुन्दर बनकर सत्य निरामय।"
*** *** ***

देखा, कवि का स्वप्न मधुर था,
उमड़ी अमिय धार जीवन में;
पूर्णचन्द्र बन चमक रहे थे
‘सुव-सुन्दर’ ‘आनन्द’-गगन में।

::मानवता देवत्व हुई थी,
::मिले प्राण आनन्द अमर से।
::कला-तीर्थ में आज मिला था
::महा सत्य भावुक सुन्दर से।
*

फूँक दे जो प्राम में उत्तेजना,
गुण न वह इस बाँसुरी की तान में।
जो चकित करके कँपा डाले हृदय,
वह कला पाई न मैंने गान में।

जिस व्यथा से रो रहा आकाश यह,
ओस के आँसू बहाकर फूल में,
ढूँढती उसकी दवा मेरी कला
विश्व-वैभव की चिता की धूल में।

कूकती असहाय मेरी कल्पना
कब्र में सोये हुओं के ध्यान में,
खंडहरों में बैठ भरती सिसकियाँ
विरहिणी कविता सदा सुनसान में।

देख क्षण-क्षण मैं सहमता हूँ अरे,
व्यापिनी निस्सारता स्म्सार की,
एक पल ठरे जहाँ जग ही अभय,
खोज करता हूँ उसी आधार की।


</poem>