भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेशमा हिंगोरानी |संग्रह= }} <poem> चाँद की नाव में तार…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=रेशमा हिंगोरानी
|संग्रह=
}}
<poem>
चाँद की नाव में तारों की सवारी निकली,
उफ़क़ परे से ताकता ही रहा…

डूबते देखी है साहिल में भी कश्ती मैंने!

(उफ़क़ - क्षितिज; साहिल - किनारा)

{{KKSeparatorHorizontal}}

तेरी यादों की तितलियों ने सताया था बहुत,
रोज़ आ जाती थीं चुप-चाप दबे पाँव यहाँ…

मेरे मायूस गुले-दिल को छेड़ने के लिए!

(गुले-दिल - फूल जैसा दिल (असल = दिल का फूल )

{{KKSeparatorHorizontal}}

ज़बीं से पोंछते अरक़ क्यूँ हो?
नहीं है हम से सरोकार अगर,

तो फिर पलटते ही वरक़ क्यूँ हो?

(ज़बीं - माथा; अरक़ - पसीना; सरोकार - लेना-देना, नाता; वरक़ - पन्ने)

{{KKSeparatorHorizontal}}

अगर तू देखे खोल कर मेरी किताबे-हयात,
हर इक पन्ने पे वही हर्फे-मुनक्क़श होगा…

मेरे ही साथ मिटा पाएँगे वो नाम तेरा!

(क़िताबे-हयात - जिंदगी की किताब; हर्फे-मुनक्कश - चित्रित / अंकित लफ्ज़)

{{KKSeparatorHorizontal}}

</poem>