भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
Changes
Kavita Kosh से
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन }} ::चाक चले चाक! ::चाक चले चाक! ::अ…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन
}}
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!
::अंबर दो फाँक-
आधे में हंस उड़े, आधे में काक!
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!
::धरती दो फाँक-
आधी में नीम फले, आधी में दाख!
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!
::दुनिया दो फाँक-
आधी में चाँदी है, आधी में राख!
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!
::जीवन दो फाँक-
आधे में रोदन है, आधे में राग!
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!
::बाज़ी दो फाँक,
::ख़ूब सँभल आँक-
जुस है किस मुट्ठी, ताक?
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!...
{{KKRachna
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन
}}
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!
::अंबर दो फाँक-
आधे में हंस उड़े, आधे में काक!
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!
::धरती दो फाँक-
आधी में नीम फले, आधी में दाख!
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!
::दुनिया दो फाँक-
आधी में चाँदी है, आधी में राख!
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!
::जीवन दो फाँक-
आधे में रोदन है, आधे में राग!
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!
::बाज़ी दो फाँक,
::ख़ूब सँभल आँक-
जुस है किस मुट्ठी, ताक?
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!
::चाक चले चाक!...