भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
Changes
Kavita Kosh से
===2 सितम्बर 2011===
कविता कोश टीम का हिस्सा रहे और अपनी इच्छा से कविता कोश को छोड़ चुके कुछ लोगों ने टीम के सदस्यों के बीच हुए गोपनीय पत्र-व्यवहार को कुछ वेबसाइट्स व ब्लॉग्स पर सार्वजनिक कर दिया है। ऐसा करना नैतिकता और कानून दोनों की नज़र से ग़लत है। ऐसा करके इन व्यक्तियों ने अपनी गरिमा को ही ठेस पहुँचाई है। वेबसाइट्स इन पत्रों को चटपटे शीर्षकों के साथ छाप रही हैं और जनसामान्य में यह झूठा संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि कविता कोश में सब कुछ ठीक नहीं है।
इसके उलट सत्य यह है कि कविता कोश एकदम चुस्त-दुरुस्त है और लगातार आगे बढ़ रहा है। कोश के रोज़मर्रा के कार्य निर्बाध गति से चल रहे हैं और सभी योगदानकर्ता कोश के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को निबाहने में व्यस्त हैं।
कविता कोश लगातार चल रहे इस झूठे और दुष्प्रचार से लेशमात्र भी प्रभावित नहीं है।
===27 अगस्त 2011===
निम्नलिखित विषयों पर जानकारी अब उपलब्ध है।