भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुष्पिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=पुष्पिता
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
शब्द में
अर्थ की तरह
तुम हो मुझमें

सुख में
खुशी की तरह।
उजाले में
चमक की तरह।
सन्नाटे में
चुप्पी की तरह।
शांति में
मौन की तरह।
पर्वतों में
ऊँचाई की तरह।
सागर में
गहराई की तरह।
पानी में
नमी की तरह।
प्रेम में
प्रेम की तरह
तुम हो मुझमें।
</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
1,983
edits