भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>आई चिपक पसीने वाली,
गरमी मई की जून की|

चैन नहीं आता है मन को,
दिन बेचेनी वाले|
सल्लू का मन करता कूलर ,
खीसे में रखवाले|
बातें तो बस उसकी बातें ,
बातें अफलातून की|

दादी कहतीं सत्तू खाने ,
से जी ठंडा होता|
जिसने बचपन से खाया है,
तन मन चंगा होता|
खुद ले आतीं खुली पास में,
इक दूकान परचून की|

बोले पापा इस गरमी में ,
हम शिमला जाएंगे|
वहीं किसी भाड़े के घर में,
सब रहकर आयेंगे |
मजे मजे बीतेगी सबकी ,
छुट्टी बड़े सुकून की |</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
2,357
edits