भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
Changes
Kavita Kosh से
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेंद्र विक्रम |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=सुरेंद्र विक्रम
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>बादल भैया, बहुत हो चुका
अब तुम अपने घर जाओ,
सभी ओर पानी ही पानी
अब पानी मत बरसाओ।
एक बार जो शुरू किया तो
रहे बरसते झर-झर-झर,
उफने सारे ताल-तलैया
सराबोर छानी-छप्पर।
डाली पर गौरैया भीगी
भीग गए सब कपड़े-लत्ते,
छत के ऊपर बिल्ली भीगी
भीगे सभी पेड़ के पत्ते।
पानी इतना बहा सड़क पर
गलियारे तक डूब गए,
कैसे घर से बाहर निकलें
बैठे-बैठे ऊब गए।
बादल भैया, बादल भैया
अब जाकर आराम करो,
सूरज दादा, जल्दी आओ
आकर थोड़ा काम करो।
</poem>
{{KKRachna
|रचनाकार=सुरेंद्र विक्रम
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>बादल भैया, बहुत हो चुका
अब तुम अपने घर जाओ,
सभी ओर पानी ही पानी
अब पानी मत बरसाओ।
एक बार जो शुरू किया तो
रहे बरसते झर-झर-झर,
उफने सारे ताल-तलैया
सराबोर छानी-छप्पर।
डाली पर गौरैया भीगी
भीग गए सब कपड़े-लत्ते,
छत के ऊपर बिल्ली भीगी
भीगे सभी पेड़ के पत्ते।
पानी इतना बहा सड़क पर
गलियारे तक डूब गए,
कैसे घर से बाहर निकलें
बैठे-बैठे ऊब गए।
बादल भैया, बादल भैया
अब जाकर आराम करो,
सूरज दादा, जल्दी आओ
आकर थोड़ा काम करो।
</poem>