भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रानी बिटिया / निरंकार देव सेवक

1,038 bytes added, 18:54, 2 अक्टूबर 2015
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निरंकार देव सेवक |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=निरंकार देव सेवक
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>रानी बिटिया चली घुमने
दिल्ली से आगे बढ़,
चलते-चलते, चलते-चलते
पहुँच गई चंडीगढ़।

चंडीगढ़ से जयपुर पहुँची
जयपुर से रामेश्वर,
रामेश्वर से चलते-चलते
लौट चली आई घर।

माँ ने पूछा- ‘रानी बिटिया!
कहाँ गई थी बाहर?’
बिटिया बोली-‘कहीं नहीं माँ
मैं थी घर के अंदर।’

‘घर के अंदर? रानी बिटिया
ऐसा झूठ सरासर?’
‘झूठ नहीं माँ! सच कहती हूँ
भारत है मेरा घर।’
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits