भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
{{KKCatGhazal}}
<poem>
केवल अपनी नहीं जगेसर सब की चिंता करता है।है
है किसान मामूली -सा,पर बहुत बड़ा दिल रखता है।
वही अन्नदाता है सबका यह भी लोग बिसुर जाते,
चाँद जो छूने निकले हैं उनका भी पेट वो भरता है।
पानी में जो तैर रहा वो आसमान का तारा है,
सबसे ऊपर रहता है, पर सबसे नीचे दिखता है।
ईश्वर ने किस ख़ता पे उसकी पाला -पाथर दे मारा, हरा -भरा था खेत, अभी वो श्मशान- सा जलता है।
किसके आगे हाथ पसारे, नाज़ है उसे किसानी पर,
वो भी अपने गाँव में दिल्ली और मुंबई रखता है।
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,164
edits