भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'सन् 1992 से फरवरी 2017 तक आकाशवाणी, चूरू (प्रसार भारती, भा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
सन् 1992 से फरवरी 2017 तक आकाशवाणी, चूरू (प्रसार भारती, भारतीय प्रसारण निगम) में आकस्मिक उद्घोषक।

‘चूरू जिले की पहचान‘ व ‘सुर सिणगार’ पुस्तिकाओं का संपादन एवं शिक्षा व साक्षरता विषयक विभागीय शोधकार्य। प्रारंभिक शिक्षा के उन्नयन पर 10 रेडियो रूपक लिखे जिनका आकाशवाणी, चूरू से प्रसारण हुआ।

‘थार सप्तक-3 (राजस्थानी काव्य पुस्तक, चयन व सम्पादन: ओम पुरोहित ‘कागद’) के कवियों में शामिल।

‘नवांतर व्यंग्य दसक‘ (राजस्थानी व्यंग्य-संग्रह, सार्थक प्रकाशन, मुम्बई) में रचना शामिल।

प्रख्यात उपन्यासकार श्री काशीनाथ सिंह के पुरस्कृत उपन्यास ‘रेहन पर रग्घू” का राजस्थानी में ‘हाळी रग्घू’ नाम से अनुवाद एवं साहित्य अकादेमी, दिल्ली से सन् 2015 में प्रकाशित।

बोधि प्रकाशन, जयपुर से सन् 2015 में राजस्थानी कहानी-संग्रह ‘मेळौ’ प्रकाशित।

ऋचा (इण्डिया) पब्लिशर्स, बीकानेर से सन् 2016 में प्रकाशित अनूदित पुस्तक “अस्पताळ रै दरूजै सूं....” में अनुवाद सहयोग व सम्पादन।
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
8,152
edits