भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर नाथ मिश्र 'अनुरोध' |अनुव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=रामेश्वर नाथ मिश्र 'अनुरोध'
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
चौकिए मत
वह जो आ रहा है
मरियलसा
हड्डियों का ढाँचा मात्र
अर्ध नग्न, अर्धक्षुधित
चिर उपेक्षित
काँटों का ताज पहने
अपनों से छला गया
क्राँस की तरह हल को
अपने कंधों पर उठाए
ईसा नहीं
एक किसान है
(साकार हिंदुस्तान है)
कर्ज में जनम लेना
कर्ज में बड़ा होना
और कर्ज में ही मर जाना
जिसकी नियति है,
अपनी पहचान है
रोज मरमर कर जीना
जिसका विधान है
जिसका खून-पसीना
दुनिया की गति है,
बड़ों की शान है
और जो हमारे देश में
आजकल
चक्र में फँसा हुआ
सिर्फ राजनीति का निशान है।

</poem>
761
edits