भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राज़िक़ अंसारी }} {{KKCatGhazal}} <poem> सोए हैं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=राज़िक़ अंसारी
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
सोए हैं सब बे ख़बर किस काम का
दर्द रोना दर ब दर किस काम का

मौत को आना है आएगी ज़रुर
ख़ौफ़ घर में इस क़दर किस काम का

लज़्ज़त ए दर्द ए जिगर लिख डालिए
जागना यूं रात भर किस काम का

हालत ए बीमार ए दिल है ज्यूं की त्यूं
चारा साज़ी का हुनर किस काम का

परबतों को काट कर चलते चलो
वरन् अपना ये सफ़र किस काम का
</poem>