भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रामानुज त्रिपाठी / परिचय

3,983 bytes added, 15:57, 28 फ़रवरी 2019
'नाम: रामानुज त्रिपाठी। जन्म-10 जून 1946 ई0. पिता: स्व।रा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
नाम: रामानुज त्रिपाठी।

जन्म-10 जून 1946 ई0.

पिता: स्व।रामजनक त्रिपाठी।

माता: स्व।धनपत्ती देवी.

लेखन-1965 से 2004 तक।

शिक्षा:

गोरखपुर विश्वविद्यालय से कला स्नातक एवं आई.जी.डी.बॉम्बे ड्रॉइंग, 1970 से 2004 तक इण्टर कालेज में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक।

देहावसान: 08 जुलाई 2004 ई0 इलाहाबाद में।

प्रमुख प्रकाशन-

[1] 'यादों का चन्दनवन' 2009 गीत-नवगीत संग्रह। [2] 'धुएँ की टहनियाँ' नवगीत संग्रह 2017



*अन्य प्रकाशन*:

देश की समस्त श्रेष्ठ पत्रिकाओं सारिका, नई कहानियाँ, निहारिका, नवनीत, सरिता, समांतर, वीणा, संकल्प रथ, अछूते सन्दर्भ, कादम्बिनी, हरिगन्धा, राष्ट्रधर्म, काव्यम, उत्तरायण आदि पत्र-पत्रिकाओं में गीत, नवगीत, हिन्दी ग़ज़लें, दोहों का अनवरत प्रकाशन।

अनेक समवेत संकलनों 'गीतदशक' , 'संदीपनी' , 'भोर की आहट' , 'समय की शिला पर' , 'हिंदी के मनमोहक गीत' '280 साहित्यकार' , 'गीत वसुधा' 'स्वरत्रयी' , 'काव्यभारती' , 'हिंदी ग़ज़ल एक प्रतिमान' आदि में रचनाएँ चयनित एवं संकलित। गीतों एवं बालकविताओं पर अन्यानेक आलेख।

बाल साहित्य-

[1] 'जंगल का स्कूल' बालगीत संग्रह-2017

[2] 'बाल साहित्य समीक्षा' और 'बालवाटिका' दो बाल पत्रिकाओ के अंक केंद्रित। नंदन, बालवाटिका, चंपक, बालभारती, बालहंस, देवपुत्र सहित समस्त प्रतिष्ठित बाल पत्रिकाओं में निरन्तर बालगीतों एवं बाल कविताओं का प्रकाशन। 'प्रतिनिधि बालगीत' में रचनाएँ संकलित।

पुरस्कार / सम्मान:

अखिल भारतीय स्वतंत्र लेखक मंच स्लेम द्वारा 'काव्य साधना'। पानीपत साहित्य अकादमी द्वारा 'आचार्य' । भाव सृष्टि समिति रामपुरा द्वारा 'काव्य किरीट' सम्मान सहित अनेक साहित्यिक-सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं अभिनन्दित। 'नागरी बाल साहित्य संस्थान बलिया' , 'भारतीय बाल कल्याण संस्थान कानपुर'। 'बाल साहित्य संस्कृति और कला विकास संस्थान बस्ती' द्वारा सम्मानित।
Mover, Protect, Reupload, Uploader
6,612
edits