भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये वो नही था / तुषार धवल

1,056 bytes added, 17:27, 4 अगस्त 2008
New page: '''ये वो नही था'''

बीता वक्त
बारिशों में घुल गया
ये वो बारिश नहीं ...
'''ये वो नही था'''

बीता वक्त

बारिशों में घुल गया

ये वो बारिश नहीं थी

जिसे हम जानते हैं.

नीम के फूल झर गए

वीत रागी

वासंती हवाएं लौट गयीं

गुफाओं को

पुल देखता रहा

कतार में

जल रही थीं चिताएं

मैं खामोश

ये वो भाषा नहीं थी

जिसे हम जानते हैं.

धुंधली सलीबों पर

सब टंगे

हैं

सब मसीहा

अनुत्तरित प्रश्न मृत्यु के

अब और

ये वो भाषा नहीं थी

जिसे हम जानते हैं.

Anonymous user