भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता शानू |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=सुनीता शानू
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
जो पास होते हैं वही जब दूर जाते हैं
तनहाई में
हमें अकसर वही तो याद आते हैं
मुझे देख कर
उसका मुस्कुरा देना
फिर कोई गीत फिल्मी
गुनगुना देना
अकेले में वो ख्याल सारे
गुदगुदाते हैं
तनहाई में
हमें अकसर वही तो याद आते हैं।

चाँद को देखूं तो
चाँदनी दिल जलाती है
उसका नाम ले लेकर
सखियां भी सताती हैं
रात भर ख्वाबों में
वही आते-जाते है
तनहाई में
हमें अकसर वही तो याद आते हैं।

बचपन के उस घरौंदे की
कसम तुमको
अब आ ही जाओ
कच्ची इमली की कसम तुमको
आज भी वो
नीम-पीपल-बरगद बुलाते है
तनहाई में
हमें अकसर वही तो याद आते हैं।
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader, प्रबंधक
35,148
edits