1,135 bytes added,
08:52, 11 सितम्बर 2019 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=हरीश प्रधान
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
क्षमा कीजिये!
हूँ न अनब्याहा
चपल चंचल सलोनी
चटपटी-सी लेखनी संग
प्यार के फेरे फिरे हैं।
निस्सीम मौनता से भरे
आकाश के नीचे
उदासी से भरा
जब, मन
विकलता में स्वयं ही
छटपटता है।
हृदय के फूटते-से स्वर
रूधिर धमानियों पर
पूनमी आंतक को हो ज्वार
औ जब बेबस भुजाएँ
पाश में आबद्ध करने को मचल जाएँ
तभी नैकट्य पा,
हर भाव को
मुखरिज किया करती
प्रियतमा जो हमारी है।
और शादी करूँ
ना!
यह नहीं होगा
</poem>