Changes

New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= अंतराल / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ...
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
|संग्रह= अंतराल / महेन्द्र भटनागर
}}
<poem>

:खुल गये आबद्ध अन्तर-द्वार !

:सिंधु करता जब गरज अतिहास ;
:नाचती थी मृत्यु आकर पास,
:आँधियों की गोद में जब हो रहा था —
:अब गिरा, हा ! अब गिरा, तब
::हाथ में दृढ़ आ गया पतवार !

:याचना करता रहा हैरान
:पंथ पर विक्षुब्ध मन म्रियमाण,
:नग्न भूखी ज़िन्दगी साकार हो जब
:ले रही थी साँस अंतिम
::मिल गये तब विश्व के अधिकार !

:डूबते से जा रहे थे प्राण ;
:शुष्क निर्जन था सकल उद्यान
:पीत-पत्तों को गँवा कर डालियाँ जब
:लुट गयीं तब, दूर से आ
::चली पड़ी मधुमय बसंत-बयार !
:1946
Anonymous user