Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> हरित...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}

<poem>
हरित भू की हरितिमा तू धवल धारा धारिणी ।
मात गंगे नव तरंगें सकल कलिमल हारिणी ॥
विष्णुपद नख वासिनी,
पुनि बिधु कमंडलु हासिनी ।
गृह हिमंचल लासिनी,
शिव जटा जूट विलासिनी ।
कपिल मुनि के कोप शापित, सगर सुत उद्धारिणी ।
मात गंगे नव तरंगें सकल कलिमल हारिणी ॥
पाप मोचन जगत की.
वरदान सुन्दर मात रे ।
शिव प्रिया सुखमय सुधा,
जयगान दिवस रात रे ।
नृप भगीरथ की तपस्या, विद्यापति कवि तारिणी
मात गंगे नव तरंगें सकल कलिमल हारिणी ॥
हिम शिखर का वेग हो
या, कला समतल धार की ।
हो नहीं सकती प्रशंसा,
मात के व्यापार की।
पापहारी मोक्ष दातृ, जीव बंध निवारिणी ।
मात गंगे नव तरंगें सकल कलिमल हारिणी ॥
</poem>
230
edits