भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> दुरभि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatGeet}}

<poem>
दुरभिसंधि में उलझा मन जब बाहर कभी निकलता है।
खुद को खुद ही से छलता है।

रत्नजटित उष्णीष माथ धर बन महीप भर अहंकार।
कभी वेश धर याचक-सा फिर रोता फिरता जार-जार।
दाता परम महान कभी फेंके टुकड़ों पर पलता है।

उपवन की गंधों में डूबा नवपुष्पों का संगी बन।
धूल-कींच से भरी राह पर चल पड़ता बहुरंगी बन।
शांत सरोवर मौन कभी
नदियों-सी तरल विकलता है।

करवट, तड़प, बेकली में तो सभी समर्पण, घातें हैं।
खुद से बात, उनींदी पलकें ऐसे गुजरी रातें हैं।
दिव्यलोक में मन विचरे फिर सुर 'संगीत' निकलता है।
</poem>
230
edits