भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मन वीणा / इंदिरा शर्मा

1,524 bytes added, 06:27, 5 सितम्बर 2020
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदिरा शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=इंदिरा शर्मा
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
मेरी मन वीणा के टूटे थे तार
उन्हें लिया सँवार
मधुर स्वर हवा में लहराया
कहाँ हो तुम , हे सृष्टि के नूर
कहाँ तुम्हारी छाया ?
नदिया के पार , या फिर नील गगन विस्तार |
सूरज प्राण प्राची में मुस्कुराया
नीड़ों में कलरव –
करतल ध्वनि का स्वर बन
शिशु विहगों ने गाया |
आहत था जो मानव
निरखता प्रकृति छवि , अवछिन्न
हुआ शांत मन , तन सिहराया |
मैंने कर में साधी वीणा
फिर हौले से , जो टूटे थे तार , उन्हें लिया सँवार
पलक बंद कर मंद मधुर स्वर में , हृदय गीत गाया |
मन सरिता पर मानो रजत चाँद उतर आया
मन वीणा पर मैंने गाया ,
मैंने गाया , मैंने गाया , मैंने गाया |
</poem>
Mover, Reupload, Uploader
3,988
edits