भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवि सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=रवि सिन्हा
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
टकरा गया तो सर से बुरा दिल का हाल था 
पत्थर की शक़्ल में कोई नाज़ुक ख़याल था 

ऐ फ़लसफ़ी<ref>दार्शनिक (philosopher)</ref> वजूद के,ख़िलक़त<ref>सृष्टि, लोग (creation, people)</ref> के राज़-दाँ 
दुनिया जवाब है तो कहो क्या सवाल था 

क्या पूछते हो इश्क़ के नुस्ख़े मिरे रक़ीब<ref>प्रतिद्वन्दी (competitor (in love))</ref> 
वहशत<ref>पागलपन (frenzy)</ref> मिरी थी और कुछ उनका कमाल था

भूले हुए थे आपको कार-ए-जहाँ के बीच 
आई जो शाम दर्द वो फिर से बहाल था 

सूरज बुझा-बुझा सा समन्दर भी था उदास 
रुख़सत हुआ तो दिन को भी कोई मलाल था 

क्यूँ ख़ल्क़ से इस उम्र में बातें हों दिल-फ़रेब 
यूँ भी ये मुल्क कब भला हम पे निहाल था

साये में ख़ौफ़-ए-मर्ग<ref>मौत का डर (fear of death)</ref> के जीते चले गए 
जीने की चाह से मिरा जीना मुहाल था  

जाने को पिछले साल में जाते भी हम कहाँ 
जन्नत में भीड़ थी व जहन्नुम वबाल<ref>मुसीबत (calamity)</ref> था 

दिन कट रहे हैं आप की रहमत के बावजूद 
अब क्यूँ गिला हो, कट गया, अच्छा ये साल था 
</poem>
{{KKMeaning}}
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
53,616
edits