भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

POLYPHONY / शशिप्रकाश

772 bytes added, 17:08, 16 जनवरी 2022
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशिप्रकाश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=शशिप्रकाश
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
एक आवाज़ में होती हैं
कई आवाज़ें —

कभी सुसंगत, कभी विसंगत,
स्मृति और अनुभव की
अलग-अलग परतों से
ऊपर उठती हुईं
एक-दूसरे को धकेलती हुईं I

नहीं पता,
क्या अभिव्यक्त हो पाता है
और क्या नहीं

और हम जीवन भर
विचार का पीछा करते हैं
और सपने बुनते हैं !
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
53,612
edits