भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
Changes
Kavita Kosh से
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशि पाधा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=शशि पाधा
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
संयम की मिट्टी ढहने लगी
नदी आज कोरों से बहने लगी|
किनारों का बंधन
टूटा कहीं
पलकों से नाता
रूठा कहीं
आँखें भी सीलन सहने लगीं|
इक फाँस पैनी
चुभती रही
दलीलों की बाती
बुझती रही
पोरों पे पीड़ा दहने लगी|
साँसों की सरगम
रुक सी गई
संवादों की पूँजी
चुक सी गई
चुप्पी ही हर बात कहने लगी|
काँधे हथेली
धरे तो कोई
मन के सकोरे
भरे तो कोई
उन्मन सी देहरी रहने लगी |
नदी आज कोरों से बहने लगी |
</poem>
{{KKRachna
|रचनाकार=शशि पाधा
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
संयम की मिट्टी ढहने लगी
नदी आज कोरों से बहने लगी|
किनारों का बंधन
टूटा कहीं
पलकों से नाता
रूठा कहीं
आँखें भी सीलन सहने लगीं|
इक फाँस पैनी
चुभती रही
दलीलों की बाती
बुझती रही
पोरों पे पीड़ा दहने लगी|
साँसों की सरगम
रुक सी गई
संवादों की पूँजी
चुक सी गई
चुप्पी ही हर बात कहने लगी|
काँधे हथेली
धरे तो कोई
मन के सकोरे
भरे तो कोई
उन्मन सी देहरी रहने लगी |
नदी आज कोरों से बहने लगी |
</poem>