भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नेहा नरुका |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=नेहा नरुका
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}
<poem>
एक स्वच्छन्द स्त्री
पतंग की तरह
कुछ देर आसमान में उड़ी
फुर्र... फुर्र... फुर्र...

गिरी फिर अचानक
मुण्डेर पर
मुण्डेर से सरक कर आ गई आँगन में

बब्बा के पैरों तले दबी रही
दो-चार घण्टे
अम्मा के चौके में
चूल्हे के पास
फटी लौ बन बिलखती रही
पाँच-छह घण्टे

फिर राख के संग
कूड़ा समझकर
तसले में रख
फेंक दी गई
गाँव के किनारे बने घूरे में

इस तरह
उस स्वच्छन्द स्त्री का
अन्त हुआ ।
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
53,378
edits