भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवनीत शर्मा }} [[Category:ग़ज़ल]] <poem> अनकही का जवाब है प्य...
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=नवनीत शर्मा
}}
[[Category:ग़ज़ल]]
<poem>
अनकही का जवाब है प्यारे
ये जो अंदर अज़ाब है प्यारे

आस अब आस्माँ से रक्खी है
छत का मौसम ख़राब है प्यारे

अश्क, आहें ख़ुशी ठहाके भी
ज़िंदगी वो किताब है प्यारे

रोक लेते हैं याद के हिमनद
दिल हमारा चिनाब है प्यारे

प्यार अगर है तो उसकी हद पाना
सबसे मुश्किल हिसाब है प्यारे

कट चुकी हैं तमाम ज़ंजीरें
फिर भी ख़ाना ख़राब है प्यारे

कौन तेरा है किसका है तू भी
ऐसा कोई हिसाब है प्यारे!
</poem>