भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रेत / कविता वाचक्नवी

869 bytes added, 17:12, 19 जून 2009
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''रेत''' बालू की धारियों का सा...
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=कविता वाचक्नवी
}}
<poem>
'''रेत'''


बालू की धारियों का
सारा उन्माद
एकाएक उड़ जाता है
पाँवों की तली से
दरक जाती है लहरें
रेतीली,
छिन-छिन
छिनता है सारा
प्रवाह
धारा-प्रवाह।

::: धाराएँ रेत की
::: उडती हैं,
::: पड़ती हैं
::: अगले पडा़व पर।

थोडे़-से कण
पाँव के नीचे बची
लहर के,
कैसे सोखेगे
अनढँपी धरती की
आँखों में उभरी
काँटों की सिसकियाँ....?
</poem>