भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
Changes
Kavita Kosh से
जी नहीं सोना सोएगा प्लास्टिक जागेगा
सोया सो खोया जागा सो पाया
सोना एक सामंतवादी धातु है
और प्लास्टिक प्रयोगशाला में उत्पन्न समाजवाद
प्लास्टिक के समाजवाद ने बिवाई फटे पांवों पाँवों में चप्पलें डाल दीं
और सिर पर छत।
सोना बुर्जुआ है प्लास्टिक प्रोलितेरियत
यानी दलित-दमित
सोना ब्राह्णण है प्लास्टिक चमार।
सीने पर धारण करती हैं
स्त्री है प्लास्टिक इसलिए पुरुष उसे पांव पाँव में धारण करते हैं
पनही की तरह
कोमल है सोना बजझित है प्लास्टिक।
खानदानी होता है सोना खान से निकलता है
खानदानियों की तरह मिलावट सोने का गुण-धर्म है।
कमर से ऊपर शुध्द शरीर पर ही विराजमान होता है
कमर के नीचे बखरा स्त्रियों का
नाक-कान नहीं दरअसल छेदी जाती है आत्मा
सोनामढ़ी छेदही आवाज!
सूर्य का ताप प्लास्टिक की प्रजातियां ही सह सकती हैं
सोना तो लंका हो जाएगा।
आज तक किसी ने किसी को
सोने का पेसमेकर धारण करते देखा-सुना हो
नहीं तो राम नाम असत्य हो जाएगा
दाऊ किंगडम विल बिकम दो कौड़ी।
</poem>