भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शिन्नी / शलभ श्रीराम सिंह

1,452 bytes added, 14:31, 6 दिसम्बर 2009
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह }} {{KKCatKavita‎}} <poem> कनपटी के पास फूल की…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह
}}
{{KKCatKavita‎}}
<poem>
कनपटी के पास
फूल की तरह खिल गई है वह
बोल के भीतर से पैदा होती हुई हवाओं में

बिलम्बित के पहले छोर पर
सितार की आवाज़ जैसी वह
अपने नन्हे पैरों पर चल रही है मेरी स्मृति में अब भी
इच्छा के मासूम बिम्ब का नाम है शिन्नी
शिन्नी आत्मीयता के सम्मिलित हस्ताक्षर का नाम है
विदिशा की एक नन्ही बच्ची का नाम है शिन्नी।


रचनाकाल : 24.02.1991

'''शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रविन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।'''
</poem>