भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिस दिन / शलभ श्रीराम सिंह

1,959 bytes added, 14:49, 6 दिसम्बर 2009
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह }} {{KKCatKavita‎}} <poem> जिस दिन अच्छी कवित…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह
}}
{{KKCatKavita‎}}
<poem>
जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
अपनों से दूर हो जाओगे

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
नौकरी से हाथ धो बैठोगे

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
प्यार करने वाले हवा हो जाएंगे

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
अकेले रह जाओगे एक दम

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
छोड़ दिए जाओगे अपने हाल पर

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
पागल करार कर दिए जाओगे सहसा

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
मार दिए जाओगे अचानक

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
ज़िन्दा जला दिए जाओगे चौराहे पर उसी दिन

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
ईश्वर में तब्दील कर दिए जाओगे चुपचाप


रचनाकाल : 20.04.1991

'''शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रविन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।'''
</poem>