भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= अमिताभ त्रिपाठी ’अमित’ }} {{KKCatGhazal}} <poem> रोज़ जिम्मेद…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार= अमिताभ त्रिपाठी ’अमित’
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
रोज़ जिम्मेदारियाँ बढ़ती गईं।
ज़ीस्त<ref>जीवन</ref> की दुश्वारियाँ<ref>कठिनाइयाँ</ref> बढ़ती गईं।

पेशकदमी<ref>पहल</ref> वो करे मैं क्यों बढ़ूँ,
इस अहम में दूरियाँ बढ़ती गईं।

आप भी तो खुश नहीं, मैं भी उदास
किसलिये फिर तल्ख़ियाँ<ref>कटुतायें </ref> बढ़ती गईं।

भूख ले आई शहर में गाँव को,
झुग्गियों पर झुग्गियाँ बढ़ती गईं।

मुस्कराहट सभ्यता का इक फ़रेब,
दिन-ब-दिन ऐय्यारियाँ<ref>छल, चालाकियाँ</ref> बढ़ती गईं।

आग से महफ़ूज़ रह पायेगा कौन,
यूँ ही गर चिंगारियाँ बढ़ती गईं।

अम्न के संवाद के साये तले
जंग की तैय्यारियाँ बढ़ती गईं।
</poem>
{{KKMeaning}}
157
edits